सुपौल: प्रिंस हत्याकांड की जांच को लेकर राघोपुर थाना पहुँचे डीआईजी, घटनास्थल का किया निरीक्षण

Report: A.K Chaudhary

कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने गुरुवार को राघोपुर थाना पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा राघोपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

बताया गया कि डीआईजी का यह दौरा राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर वार्ड नंबर–4 में 16 जुलाई 2025 को हुए सनसनीखेज प्रिंस हत्याकांड की जांच के उद्देश्य से हुआ। निरीक्षण के दौरान डीआईजी कुमार आशीष ने मृतक प्रिंस के परिजनों से मुलाकात कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने परिजनों से घटना से जुड़ी हर जानकारी साझा करने को कहा और पुलिस की ओर से निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया गया कि मृतक प्रिंस के परिजन फरियाद लेकर डीजीपी के पास गया था जिसके बाद गुरुवार को डीआइजी मामले में जांच करने पहुंचे।

थाना पर परिजन पूछताछ के उपरांत डीआईजी पुलिस टीम के साथ कोरियापट्टी स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

बताया गया कि हत्याकांड से जुड़े सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया कि मामले में अब तक पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सात आरोपी फरार है। बताया कि बांकी बचे सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तारी कर मामले का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। डीआईजी के निरीक्षण से स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है।

पुलिस का कहना है कि प्रिंस हत्याकांड की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही मामले में ठोस परिणाम सामने लाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]