सुपौल: राघोपुर में मिट्टी कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पंचायत स्थित गद्दी चौक के समीप सुमन चिमनी के पास सोमवार दोपहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी ढुलाई के कार्य में लगे एक ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक मिट्टी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान असंतुलन के कारण ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान राघोपुर पंचायत के गद्दी वार्ड संख्या 12 निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]