सुपौल: राघोपुर प्रखंड कार्यालय के सर्वे ऑफिस में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर; सीसीटीवी में कैद घटना

सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय के सर्वे ऑफिस में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बल्ब, ट्यूब लाइट और जरूरी कागजात चुरा लिए तथा कई अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय के सर्वे ऑफिस में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने भवन की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कार्यालय में रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। बता दें कि होली को लेकर मंगलवार और बुधवार को प्रखंड कार्यालय में छुट्टी था। इसका फायदा उठाकर चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी देखते पदाधिकारी

इस दौरान चोरों ने भवन में लगे बल्ब और ट्यूब लाइट फोड़ दिए। इसके अलावा कार्यालय के कुछ आवश्यक कागजात भी गायब पाए गए हैं। चोरों ने कई अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कमरे में लगे पंखे को भी तोड़ दिया। वहीं चोरों ने बैट्री खोलकर ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके।

भवन का टूटा पंखा

घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय सामने आई जब कार्यालय कर्मी रोजाना की तरह दफ्तर खोलने पहुंचे। अंदर की स्थिति देखकर कर्मियों के होश उड़ गए, जिसके बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

भवन के अंदर बिखरा पड़ा सामान

सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

भवन के अंदर बिखरा पड़ा कागजात

इस संबंध में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की तोड़कर कार्यालय में घुसकर चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वही राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]