केंद्र का बड़ा फैसला: बिहार-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली-लद्दाख के एलजी भी बदले गए

केंद्र सरकार ने बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। वहीं दिल्ली और लद्दाख में भी नए लेफ्टिनेंट गवर्नर की नियुक्ति की गई है।

News Desk:

केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर के पदों पर बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है, जबकि दिल्ली और लद्दाख में भी नए लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए गए हैं।

नई नियुक्तियों के तहत दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया एलजी बनाया गया है। वहीं भारत के पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है।

बिहार की राजनीति से जुड़े वरिष्ठ बीजेपी नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्यपाल का पद संभालेंगे। वहीं लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में नए बदलाव और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]