सुपौल: रामविशनपुर महिला मौत मामला, राघोपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 7 में 14 फरवरी को हुए महिला की हत्या के मामले में राघोपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका का भैसुर बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात पुलिस टीम ने बलुआ बाजार में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश मुखिया (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मृतका कौशल्या देवी का भैसुर है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश भी की जा रही है और पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

ज्ञात हो कि राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में 14 फरवरी की रात कौशल्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कौशल्या देवी को फंदे से लटकाकर हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]