सुपौल: सिमराही में घर के बाहर खड़ी बोलेरो का शीशा तोड़कर गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी

सुपौल जिले के सिमराही में घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पीड़ित ने राघोपुर थाना को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। मामला नगर पंचायत सिमराही के शांतिनगर वार्ड नंबर-08 का है, जहां घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी से अज्ञात चोरों ने कई सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए वाहन मालिक सुभाष कुमार मेहता ने बताया कि उनका बोलेरो वाहन (नंबर BR11Q1956) रोजाना की तरह 10 मार्च 2026 की रात उनके घर के सामने खड़ा था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने गाड़ी के पीछे लगे शीशे को खोलकर उसमें रखे घरेलू गैस सिलेंडर, गाड़ी की स्टेपनी, जैक, टोटल रिंच समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि पीछे का शीशा खुला हुआ है और गाड़ी में रखा सामान गायब है। इसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत राघोपुर थाना को इसकी सूचना दी और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष ने लोगो से अपील किया कि वाहन मालिक वाहनों को अपने घर मे रखें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]