सुपौल: सिमराही में भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासनिक सहयोग के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार राय को किया सम्मानित

सिमराही में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रशासन के सराहनीय सहयोग के लिए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय को समिति द्वारा पाग, शॉल व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही में रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे नगर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। शोभायात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका काफी सराहनीय रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ नियंत्रण तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे शोभायात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकी।

इसी सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रविवार को रामनवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष मनीष भगत एवं समिति के सदस्यों द्वारा राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग, शॉल तथा भगवान श्री रामलला की तस्वीर के साथ मंदिर का प्रसाद भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया।

मौके पर अभिनंदन दास, दिलीप पूर्वे, संत अमरजीत, प्रमोद शाह, रिंकु भगत, जयशंकर चौधरी, किशोर दास, कुन्दन जायसवाल, मयंक गुप्ता, देवादित्या सेन, विक्की रौनियार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन के सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]