सुपौल: सिमराही में यूनिटी क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, रोमांचक मुकाबलों के बाद अभिनव इलेवन ने फाइनल जीतकर खिताब किया अपने नाम

सिमराही में यूनिटी क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय चार टीमों का क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के बाद अभिनव 11 ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के सिमराही में यूनिटी क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को लखीचंद्र साहू हाई स्कूल के खेल मैदान में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण माहौल में खेला गया। टूर्नामेंट में कुछ चार टीम भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही और मैदान में उत्साह व रोमांच का माहौल देखने को मिला।

टूर्नामेंट का उद्घाटन अतिथि सचिन माधोगोरिया, राधेश्याम भगत एवं प्रदीप भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर विशेष रूप से प्रखंड प्रमुख मो. फिदा हुसैन, उप प्रमुख शंकर गुर्माता, उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, मीनू कुशवाहा, मो. नूर आलम, बिंदी गुप्ता, सागर यादव, चंदू दास, विनय भगत, अभिनंदन दास, डॉ. रमन एवं प्रमोद साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि

टूर्नामेंट में क्षेत्र की चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में विक्की इलेवन और प्रतापगंज की टीम आमने-सामने हुई। टॉस जीतकर विक्की इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। प्रतापगंज की टीम ने 14 ओवर 3 गेंद में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में विक्की इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया।

दूसरे मुकाबले में लड्डू इलेवन और अभिनव इलेवन करजाइन के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। अभिनव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लड्डू इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 148 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

फाइनल मुकाबला विक्की इलेवन और अभिनव इलेवन के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। विक्की इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अभिनव इलेवन की टीम 14वें ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की इलेवन की टीम भी दबाव में आ गई और 7वें ओवर में मात्र 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह अभिनव इलेवन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया और खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर यूनिटी क्लब के सदस्यों ने बताया कि क्लब केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण, आगजनी से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराना सहित कई सामाजिक कार्यों में क्लब ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्लब का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और समाज के प्रति जागरूकता फैलाना है।

आयोजन को सफल बनाने में यूनिटी क्लब के सदस्य लड्डू गुप्ता, उमेश गुप्ता, कुंदन चौधरी, मयंक गुप्ता, अभय कुमार रंजन, लाल यादव, गुरु सिंह, आकाश पंसारी, जयश्री दास, देवादित्य सेन, शुभम राज, अमित साह सहित अन्य सहयोगकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]