Report: A.K Chaudhary
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत में गुरुवार को जश्न का माहौल बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस दौरान नेशनल हाईवे-27 स्थित जेपी चौक और बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना से की गई, जहां भगवान को लड्डू का भोग लगाकर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर मिठाई वितरण किया गया।

स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह दिन पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है। वहीं कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से होगा। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस खुशी को आम लोगों के साथ साझा किया।
मिठाई वितरण जश्न कार्यक्रम में समाजसेवी राधेश्याम भगत, अरुण कुशवाहा, उमेश गुप्ता, विश्वजीत भगत, चंदू दास, कुंदन जायसवाल, जयशंकर चौधरी, लड्डू गुप्ता गोल्डन, बालमुकुंद चौधरी, मो तोसिक, अमित महतो, रिंकू भगत, रमण झा, किशोर दास, मो अकरम, प्रशांत वर्मा, कुंदन विवेक, देवादित्य सेन सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।







