News Desk Siwan:
सिवान जिले के आंदर प्रखंड अंतर्गत बरवा गांव स्थित हैप्पी क्लब सेवा समिति, बरवा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा का आयोजन कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर किया गया, जिसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
बताया गया कि “हैप्पी क्लब सेवा समिति, बरवा” एक सामाजिक एवं गैर-लाभकारी संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था वर्ष 2014 से लगातार विद्यार्थियों को जागरूक करने, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामाजिक सहयोग एवं जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य सकारात्मक सोच रखने वाले युवाओं को एक मंच पर जोड़कर समाज में बेहतर बदलाव लाना है।

संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान परीक्षा का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 17 मई 2026 को आयोजित किया गया। समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल, घड़ी, मेडल, सर्टिफिकेट एवं मैप देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
हैप्पी क्लब सेवा समिति बरवा के संयोजक सतीश कुमार पाठक एवं परीक्षा नियंत्रक संदीप कुमार पाठक ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है, ताकि बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक हो सकें और आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सुनील प्रसाद सहित राजेश पाठक, नीरज पाठक, विनोद पाठक, मनु पाठक, मोनिका चौबे, अर्चना पाठक, संतोष पाठक, मंजेश पाठक, अनमोल पांडे, दीपु पाठक, प्रदीप पाठक, प्रिंस तिवारी, रंजय पाठक, राजेश शर्मा, रत्नेश पाठक, टोबो पाठक, अंगेश पाठक, रवि भूषण पाठक, विवेक एवं शशि पाठक समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







