सुपौल: राघोपुर में अभियान बसेरा-2 के तहत 14 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

सुपौल जिले के राघोपुर अंचल में अभियान बसेरा-2 के तहत 14 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया गया। अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया एवं आरओ आकांक्षा कुमारी ने लाभुकों को पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक भूमिहीन परिवार को आवासीय भूमि का अधिकार उपलब्ध कराना है।
oplus_0

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर अंचल कार्यालय की ओर से शनिवार को अभियान ‘बसेरा-2’ के तहत 14 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया। अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया एवं राजस्व अधिकारी आकांक्षा कुमारी ने लाभुकों को वासगीत पर्चा प्रदान किया।

जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने बताया कि जुलाई 2026 के अभियान बसेरा-2 के तहत मौजा नरहा, फिंगलास एवं अड़राहा के कुल 14 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का कानूनी अधिकार उपलब्ध कराना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत चयनित लाभुकों के बीच पर्चा वितरित किया गया। वहीं अभियान के अंतर्गत शेष बचे अन्य पात्र भूमिहीन परिवारों को 15 अगस्त को वासगीत पर्चा वितरित किया जाएगा।

वासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुक

रीता देवी, भूमि मंडल, जगतारण देवी, रिकू देवी, सोनिया देवी, सुमन्ती देवी, मनिका देवी, आशा कुमारी, मिथिलेश सादा, शिवचन्द्र सादा, बूआ सादा, दयावती, राधा देवी एवं श्यामवती देवी शामिल है।

अंचलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और निर्धारित समय के भीतर शेष लाभुकों को भी वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]