सुपौल: 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राघोपुर पुलिस की कार्रवाई

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में 2475.36 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के दौलतपुर वार्ड 8 निवासी रूपेश कुमार स्वर्णकार एवं दौलतपुर वार्ड 9 निवासी संजीव कुमार साह को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 2475.36 लीटर थी। इस मामले में राघोपुर थाना में कांड संख्या 369/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया था। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) एवं 41(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]