सुपौल में इलाज के बाद निजी क्लिनिक के कंपाउंडर की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज में शुक्रवार सुबह डॉ दीपनारायण राम के निजी क्लिनिक में कार्यरत 27 वर्षीय हेड कंपाउंडर की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने क्लिनिक परिसर में रखी कुछ प्लास्टिक की कुर्सियां और गमले तोड़ दिए। सूचना मिलने पर […]
बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, दो लोगों पर प्राथमिकी; 3.35 किलोवाट अवैध लोड से 97 हजार से अधिक की क्षति

Report: A.K. Chaudhary विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग परिसरों में छापेमारी की। इस दौरान मीटर से पहले मुख्य तार काटकर कई अन्य तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। विभाग ने […]
सुपौल: सिमराही में गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भव्य गंगा आरती, बनारस से आए विद्वानों ने की आरती

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के नगर पंचायत सिमराही अंतर्गत पिपराही रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गंगा […]
सुपौल: आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 साल के बच्चे की मौत, कुत्ते से डराने के आरोप से मचा हड़कंप, डीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड की छिठही पंचायत के सिमरी वार्ड नंबर-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-106 पर बुधवार को तीन वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस […]
सुपौल: आज से सिमराही में गणेश महोत्सव की धूम, दो अलग-अलग स्थानों पर होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Report: A.K. Chaudhary गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुपौल जिले के सिमराही बाजार में मंगलवार से गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर गणपति की पूजा एवं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहला आयोजन पिपराही रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में श्री गणेश पूजा समिति, नगर […]
सुपौल: राघोपुर में संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्देश

Report: A.K. Chaudhary कांग्रेस संगठन को विस्तार करने, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर मंगलवार को सुपौल जिले के राघोपुर डाक बंगला परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, […]
सुपौल: प्रतापगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रेटा से 220 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर फरार

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 220.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखकर वाहन में सवार दो संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांजा लदी क्रेटा कार को जब्त कर […]
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा, सुपौल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Report: A.K. Chaudhary साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, आईआरआईएस स्कैनर समेत बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए साइबर […]
दिल्ली में चोरी किए करोड़ों के सोने-हीरे के जेवरात सुपौल में बरामद, चार लाख से अधिक नकदी भी मिली

Report: A.K. Chaudhary दिल्ली में एक कारोबारी के घर हुई चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के सुखानगर गांव में छापेमारी कर चोरी किए गए सोने और हीरे के जेवरात समेत चार लाख से अधिक […]
भाजपा सिमराही नगर की बैठक आयोजित, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बनी रणनीति

Report: A.K. Chaudhary सुपौल जिले के भाजपा सिमराही नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगाड़िया के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा’ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया […]