सुपौल में पुलिस कार्रवाई के विरोध में सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था ठप

सुपौल में पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। वार्ड 22 में हुए विवाद और कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: बोले— अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बिहार की सत्ता पर दिया बड़ा संकेत

राज्यसभा चुनाव के बीच जेल से मतदान करने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह ने चुनावी राजनीति छोड़ने का संकेत दिया।

सुपौल: प्रतापगंज में मस्जिद के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सुपौल जिले के प्रतापगंज बाजार स्थित थाना रोड की मस्जिद के बाथरूम से रविवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अश्विनी अहमद के रूप में हुई है, जो पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित, क्षेत्र के शिक्षाविद व गणमान्य रहे मौजूद

राघोपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें पाग, शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा भावुक माहौल में विदाई दी।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बिहार में गैस संकट: नए एलपीजी कनेक्शन और ट्रांसफर पर रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग बंद

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बिहार में गैस आपूर्ति पर असर दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने राज्य में नए एलपीजी कनेक्शन और ट्रांसफर की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है, वहीं 12 सिलेंडर का सालाना कोटा पूरा होने के बाद नई बुकिंग भी स्वीकार नहीं की जा रही है।

सुपौल में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से उपमुखिया पति घायल, ट्रैक्टर से बाइक सवार दो युवक गंभीर—तीनों हायर सेंटर रेफर

सुपौल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो की टक्कर से उपमुखिया के पति घायल हुए, जबकि ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सुपौल में गैस को लेकर मारामारी, राघोपुर में सुबह 4 बजे से लगी लंबी कतार; प्रशासन ने गैस एजेंसी और होटल का किया निरीक्षण

सुपौल के राघोपुर में गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। सुबह 4 बजे से उपभोक्ता लाइन में खड़े रहे। इस बीच बीडीओ और एमओ ने गैस एजेंसी व होटलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

समृद्धि यात्रा में सहरसा को 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनाए विकास के कार्य

समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सहरसा एयरपोर्ट के टेंडर जल्द जारी करने की घोषणा भी की।

सुपौल में भीड़तंत्र का कहर: नाबालिग लड़के की पिटाई कर कराई जबरन शादी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

सुपौल के रजेश्वरी थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक नाबालिग लड़के की पिटाई कर उसकी जबरन शादी करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस युवक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

सुपौल: मरौना के उच्च विद्यालय रसुआर में विकास की नई शुरुआत, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 10 नए कमरों का किया उद्घाटन

सुपौल के मरौना प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय रसुआर में 1.71 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 नए कमरों का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान डीएम सावन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।