BPSC Result: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम किया जारी, इस दिन होगी नव चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग

न्यूज डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएससी ने सबसे पहले छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षक पद पर गणित और विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी की ओर से मध्य विद्यालय शिक्षक पद पर गणित और विज्ञान विषय में कुल 11359 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

बता दें कि पिछले सात दिसंबर को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले 38 उम्मीदवारों को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल घोषित करता है। वहीं सात दिसंबर को ही आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग 9-10 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के कक्षा 6 से 10 के लिए आयोग ने कुल 60 उम्मीदवारों को संगीत/ कला विषय में सफल घोषित किया है।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में नव चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग 25 दिसंबर से शुरू होगी। जानिए किस दिन किस पद के नवचयनित शिक्षकों की होगी काउंसलिंग..

25 दिसंबर- प्रधानाध्यापकों के लिए। 
26 दिसंबर- कक्षा 6-8
27 दिसंबर- कक्षा 9-10
28 दिसंबर- कक्षा 11-12
30 दिसंबर- कक्षा 1-5

पहले प्रधानाध्यापक और फिर मिडिल स्कूल के शिक्षक का रिजल्ट

बीपीएससी के विशेष सचिव रवि भूषण ने कहा था कि पहले चरण में प्रधानाध्यापक और छठी से आठवीं कक्षा के कुछ विषय के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। अन्य रिजल्ट भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]