सुपौल में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने वाला निकला आशिक, शादी के दबाव में स्कूल बुलाकर की वारदात, 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में युवती वंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। प्रेमी नीतीश कुमार ने शादी के दबाव से नाराज होकर स्कूल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

सुपौल: राघोपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, ब्राउन शुगर, देसी कट्टा, कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव में SSB और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक बरामद की गई। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सिमराही बाजार के होटल-लॉज में देर रात सघन जांच अभियान, आगंतुकों के खंगाले गए रिकॉर्ड

पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राघोपुर थाना पुलिस ने सिमराही बाजार के विभिन्न होटल और लॉज में देर रात सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आगंतुक रजिस्टर, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

ई-फार्मेसी के विरोध में आज देशभर के 15 लाख केमिस्टों की हड़ताल, ऑनलाइन दवा बिक्री पर उठे सवाल

ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में AIOCD ने 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 15 लाख से अधिक केमिस्ट और ड्रगिस्ट इस बंद में शामिल हैं।