बिहार में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती: स्कूल-कॉलेज समय में नहीं चलेंगी क्लासें, छात्रों का ब्योरा देना होगा अनिवार्य

बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर नई नियमावली लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि स्कूल-कॉलेज के निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोचिंग नहीं चलेंगी और सभी कोचिंग संस्थानों को विद्यार्थियों का विवरण जिला प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग को नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

सुपौल: सरायगढ़ में कोसी नदी में नाव पलटी, सभी यात्री सुरक्षित, डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही क्षेत्र में कोसी नदी के 36.40 स्पर के पास एक नाव पलट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर.एस. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सुपौल: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार को आंदोलन की चेतावनी

सुपौल सदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 17 जून को जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

सुपौल: पिपरा में वृद्धा की हत्या से सनसनी, घर का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाशों ने गला दबाकर की हत्या, जेवरात लेकर फरार

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव में अकेली रह रही विधवा चनिया देवी की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश गले, नाक और हाथ में पहने जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: सरायगढ़ में मूंग तोड़ने जा रहे मजदूरों से भरी नाव कोसी नदी में पलटी, कई लोग डूबे; 5 रेफर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सुपौल के सरायगढ़ में मंगलवार सुबह मूंग तोड़ने जा रहे मजदूरों से भरी नाव कोसी नदी में पलट गई। हादसे में कई लोग नदी में डूब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। पांच घायलों को रेफर किया गया है, जबकि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।