सुपौल: पिपरा में वृद्धा की हत्या से सनसनी, घर का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाशों ने गला दबाकर की हत्या, जेवरात लेकर फरार

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव में अकेली रह रही विधवा चनिया देवी की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश गले, नाक और हाथ में पहने जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: राघोपुर में पड़ोसी विवाद बना खूनी संघर्ष, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गंभीर रूप से घायल मो. अंसारूल साह की नेपाल के विराटनगर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने 14 लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट, लूटपाट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।