अंटार्कटिक महासागर में मिला 20 हाथों वाला भयानक समुद्री जीव, स्ट्रॉबेरी जैसा शरीर, वैज्ञानिक हुए हैरान

New Species Found: अंटार्कटिक महासागर में शोध करने गए वैज्ञानिकों के एक समूह को नई प्रजाति मिली है. गहरे ठंडे पानी से जाल निकालते समय उन्हें ये जीव मिला. इसके बारे में वैज्ञानिकों की स्टडी 14 जुलाई को इनवर्टेब्रेट सिस्टमैटिक्स जर्नल (Invertebrate Systematics) में प्रकाशित हुई थी. 

रिसर्च टीम 2008 से 2017 के बीच रहस्यमयी समुद्री जानवरों की स्टडी और खोज के लिए यहां अभियान पर गई. इन रहस्यमयी जानवरों में मुख्यतः प्रोमाचोक्रिनस अंटार्कटिक के पंख वाले सितारे (Antarctic Feather Star) शामिल हैं. ये एक ऐसे विशाल जानवर हैं जो समुद्र की गहराई में 65 फीट से 65,000 तक आराम से रह सकते हैं. वहीं, रिसर्चर की माने तो ये जीव समद्र में तैरते हुए ‘दूसरे दुनिया के जीव’ जैसे लगते हैं. पंख वाले स्टार अकशेरुकी समुद्री जीव होने के बाद भी अन्य कुख्यात समुद्री स्टार फिश से अलग होते हैं.

वैज्ञानिकों ने अपने सर्वेक्षण में कई विशिष्ट समुद्री जानवरों की खोज की है. इसी क्रम में आठ पंख वाले स्टार अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी प्रजाति की भी खोज की है. इसका नामकरण स्ट्रॉबेरी जैसे दिखने के कारण ही किया गया है.  इसके शरीर से 20 बाहें जुड़ी हुई हैं. ये अपना रंग बैंगनी से गहरे लाल में भी बदल सकता है. 

वैज्ञानिकों ने जानवर के आकार का उल्लेख नहीं किया है लेकिन ये भी कहा है कि ये बहुत बड़ा है. उन्होंने बताया की इसे नए प्रजाति में रखने से पहले इसके आकार और डीएनए की स्टडी की गई थी. वहीं ये जीव दक्षिणी महासागर में 215 फीट से 3840 फीट की गहराई तक रह सकता है.

ये भी पढ़ें- चाय पीते ही हुई 18 महीने के बच्चे की मौत, एक्सपर्ट्स ने दी वॉर्निंग, कहा- ऐसा बिल्कुल न करें

नई प्रजाति में दो प्रकार के उपांग हैं. इसकी निचली, छोटी भुजाएं लगभग धारीदार और ऊबड़-खाबड़ दिखाई देती हैं. वहीं, ऊपरी, लंबी भुजाएं लगभग पंखदार और मुलायम दिखाई देती हैं. इसके अलावा, अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी पंख तारे (Strawberry Feather Stars) के शरीर का निचला हिस्सा लगभग त्रिकोणीय आकार का है. यह उपर काफी चौड़ा है और निचला भाग संकरा और गोल है. इसके शरीर पर सर्कल जैसे निशान, जो संभवतः टूटी हुई बाहों द्वारा छोड़े गए हैं, जिसकी बनावट को ऊबड़-खाबड़ बनाते हैं.

Tags: Antarctica, Research on Creatures

Source link

Leave a Comment