अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गणपतगंज में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के जयघोष से गुंजमय हुआ पूरा क्षेत्र, शामिल हुए हजारो लोग

न्यूज डेस्क सुपौल:

सैकड़ो वर्ष के तपस्या के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में श्रीराम जन्मभूमि के नव निर्मित भव्य मंदिर में सोमवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गयी। जिससे उत्साहित युवा, धर्मावलंबियों ने जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज  बजरंगबली मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला। शोभायात्रा से पूर्व बजरंगबली मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। शोभायात्रा में गांव से लेकर शहर तक जय श्रीराम की जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा में शामिल लोग

धर्म प्रेमियों द्वारा निकाली गयी इस शोभा यात्रा में स्थानीय समाजसेवी धीरेन्द्र यादव, मुखिया कमलेश साह, उप मुखिया पप्पू चौधरी, अरुण जायसवाल, राजेश साह, नुनु गुप्ता, बंटी अग्रवाल, दीपक मोहनका, दीनानाथ अग्रवाल, ओमप्रकाश साह, अनिल साह, जयप्रकाश चौधरी, राजेश अग्रवाल, अमर साह, अश्विनी सिंह, पारसमणि चौधरी, अनिकेत राय शिबू राम, राजेश यादव, आशीष साह, विक्की ख़जाँची, नवीन जैन, सोनू जैन, संतोष शर्मा, अभय साह सहित स्थानीय हजारों महिला, पुरुष एवं युवा धर्म प्रेमियों ने भाग लेकर गणपतगंज बाजार के विभिन्न गली मोहल्ले का भ्रमण किया।

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चे

शोभायात्रा जिन-जिन मार्गों से गुजरी, वहां का वातावरण श्री राम नाम के नारों से गुंजायमान हो उठा। अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। यहां रामलला की शोभायात्रा गणपतगंज बजरंगबली मंदिर से चलकर गणपतगंज मारबाड़ी टोला होते हुए धोबीयही मोड़ पर एनच 106 के रास्ते गणपतगंज मुख्य बाजार से होकर ललित वालिका उच्च विद्यालय सड़क से पुनः बजरंगबली मंदिर पहुँचकर समाप्त हो गया। जिसके बाद बजरंगबली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों, निजी प्रतिष्ठानो एवं अपने अपने निजी आवासों पर वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ अनुष्ठान, भजन, कीर्तन, अखंड रामायण, राम धुन से अष्टयाम संकीर्तन और धार्मिक आयोजन शुरू किए गए।

वहीं बजरंगबली मंदिर प्रांगण में 1100 दीप प्रज्वलित किया गया। दीपोत्सव के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

बजरंगबली मंदिर

इधर शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राघोपुर बीडीओ ओमप्रकाश, अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजदू रहे।

शोभायात्रा में शामिल थानाध्यक्ष, सीओ व अन्य पदाधिकारी

Leave a Comment