



न्यूज डेस्क सुपौल:
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सुपौल के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सिमराही में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा उपस्थिति रहे। वही बैठक का संचालन जिला महामंत्री स्मृति कुमारी ने की।

बैठक में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर मंडल के जीविका दीदी व स्वंय सहायता समूह के महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।


बैठक में मंडल अध्यक्ष मधुबाला कुमारी, गीता कुमारी, जीविका CM चितरंजन देवी, तनुजा कुमारी, कंचन देवी, उषा देवी, किरण देवी, ललिता देवी,पूनम देवी, सपना देवी, तुलसी देवी, रंभा देवी, संगीता देवी, निर्मला कुमारी, मीना देवी आदि उपस्थित रहे।
