सुपौल: छातापुर में वीआईपी पार्टी का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, महागठबंधन की जीत का दावा, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री – संतोष सहनी

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के छातापुर मुख्यालय स्थित रामपुर में मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) द्वारा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के शीर्ष नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करना और क्षेत्र के विकास को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी का भव्य स्वागत

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छातापुर विधानसभा के नेता संजीव मिश्रा ने भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुके देकर सम्मानित किया।

बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।

छातापुर विधानसभा सीट को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि महागठबंधन की ओर से वीआईपी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने दावा किया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री तथा मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

परिवर्तन और विकास पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छातापुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक परिवर्तन और विकास पर जोर दिया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि, “छातापुर विधानसभा क्षेत्र में जब तक बदलाव नहीं होगा, तब तक यहां का समुचित विकास संभव नहीं है। हम सभी को मिलकर अपने नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा, ताकि छातापुर का भविष्य उज्ज्वल हो सके।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार लाना हमारी प्राथमिकता है। जब तक इन बुनियादी सुविधाओं को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक छातापुर विधानसभा का समग्र विकास नहीं हो सकता।

आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील

संजीव मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, “हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि एक सशक्त और विकसित समाज का निर्माण करना है। वीआईपी पार्टी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और समाज के सभी वंचित तबकों की आवाज बनकर उभरी है। अब इसे और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि आने वाले समय में छातापुर विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ सके।”

छातापुर के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

इस कार्यकर्ता सम्मेलन के अंत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया और छातापुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्प लिया। सभी ने वीआईपी पार्टी को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को शानदार सफलता मिल सके।

इस सम्मेलन में जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया, जिला उपाध्यक्ष उमेश सहनी, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष शंभु मुखिया, विधानसभा प्रवक्ता:विकास कुमार मंडल, विनय मंडल, विधानसभा प्रभारी राजकुमार मुखिया, प्रखंड संयोजक मोनू मिश्रा, विकास कुमार मंडल, इं. हरे राम निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन चमन, जिला प्रवक्ता (सहरसा) ब्रह्मदेव सहनी,  मुखिया, हरिशंकर यादव, सदानंद मंडल, अंगद कुमार, बलराम यादव, महानंद सहनी, गोपीकृष्ण राय, प्रमोद यादव, विनोद सहनी, सोनू झा सम्राट, संजय मुखिया, हरी मिश्रा, ताराचंद मुखिया, पिंटू सहनी, महिला विंग की सक्रिय सदस्य बिजली देवी, बबीता देवी सहित वीआईपी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Comment

[democracy id="1"]