सुपौल: भीषण ठंड के बीच देवीपुर में भाजपा नेता सचिन माधोगरिया ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत

News Desk Supaul:

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के बीच गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगरिया ने जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  देवीपुर पंचायत के गम्हरिया वार्ड संख्या दो में जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।

इस दौरान सचिन माधोगरिया ने कहा कि इन दिनों ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों पर पड़ता है। ऐसे समय में उनकी मदद करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष ठंड में गरीब व निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।

कंबल वितरण कार्यक्रम बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। इस दौरान गंगिया देवी, सरस्वती देवी, अनिता देवी, रामवतिया देवी, भवानी देवी, आशो देवी, चंदू पासवान, पंचू शर्मा, ज्ञानी पासवान, सियानंद मुखिया, अलख दास समेत कई वृद्ध, महिलाएं एवं कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों ने सचिन माधोगरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment