राघोपुर: मोतीपुर में आग पीड़ितों को युवा संघ ने बांटी राहत सामग्री

Report: A.K Chaudhary

राघोपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर वार्ड संख्या-5 में बुधवार रात्रि में भीषण आग लगने से तीन परिवार के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इस हादसे में तीन परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को युवा संघ नगर पंचायत सिमराही के अध्यक्ष कुंदन जायसवाल के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने आग से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में चौकी, गद्दा, तकिया, दरी, चादर, कंबल, तिरपाल, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा के उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं।

इस मौके पर युवा संघ के सदस्यों ने कहा कि संकट के समय पीड़ित परिवारों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है। वहीं अध्यक्ष कुंदन जायसवाल ने कहा कि युवा संघ आगे भी जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

राहत वितरण के दौरान संघ के संत अमरजीत, प्रमोद शाह, देवादित्या सेन, सुभाष ठाकुर, मंगेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]