सुपौल: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर जयंती, राघोपुर के महादलित टोला में सैकड़ों लोगों ने लिया समानता का संकल्प

राघोपुर के महादलित टोला में कांग्रेस द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जयंती मनाई गई, जहां सैकड़ों लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 स्थित महादलित टोला में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टुन्ना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए और सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज से छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाया। आज देश में जो भी समानता और अधिकार दिखता है, वह उनके संघर्ष और दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहब के विचारों पर चलती रही है और आगे भी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर दुर्गा प्रसाद चौधरी, राजेश राम, प्रीतम राम, शंकर राम, विनायक राम, लाल स्वर्णकार, राधा देवी, अनीता देवी, राम कुमारी देवी, प्रमिला देवी, रंजू देवी, सुलोचना देवी, दुरो देवी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]