सुपौल: सिमराही में ब्राह्मण समाज की बैठक, शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार में जिला लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और संगठन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार स्थित एक होटल परिसर में मंगलवार को जिला लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास, राजनीतिक भागीदारी तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आशीष कुमार ‘बब्बू’ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप सभी अतिथियों का पाग पहनाकर सम्मान के साथ स्वागत कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए आशीष कुमार ‘बब्बू’ ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज को एकजुट रहना होगा। साथ ही उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक सेवा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग, मजबूत संगठन और नई पीढ़ी का सकारात्मक मार्गदर्शन आवश्यक है। संगठित समाज अपनी समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से कर सकता है।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के प्रसार, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह की बैठकों का नियमित आयोजन कर समाजहित के मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अजय कुमार झा, नारायण मिश्र, प्रियांशु, राजीव झा, मदन झा, महाकांत मिश्र, वीरेंद्र झा, लाल झा, अमरेंद्र झा, शैलेंद्र झा, सुधीर मिश्र, अमित झा, निरंजन झा, रवि तिवारी, भार्गव झा, अरविंद मिश्र, राजकुमार चौधरी, प्रेम कुमार झा, मिथिलेश झा, शंभु झा, किशोर ठाकुर, सरोज ठाकुर, शंभू पाठक, उमेश झा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]