DM कौशल कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण,दिए कई दिशा निर्देश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छठ घाटों का DM कौशल कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर सदर SDM इंद्रवीर कुमार, नगर परिषद चेयरमैन राघव झा, कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन सहित अन्य मौजूद रहे। DM कौशल कुमार ने गांधी मैदान, बीआरसी और शनि मंदिर परिसर में अवस्थित छठ घाटों सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। जहां छठ घाटों पर साफ सफाई सुरक्षा और वेरिकेटिंग की जानकारी ली गई।

DM कौशल कुमार ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ पर छठ व्रती को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसको लेकर निर्देश दिया गया है। कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में करीब 35 छठ घाट होने की जानकारी दी गई है जहां सभी छठ घाटों पर बैरिकेटिंग,साफ सफाई सहित सामुचित सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]