सुपौल: एबीवीपी सिमराही ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

न्यूज डेस्क सुपौल:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई सिमराही के द्वारा बुधवार को संगठन के 77वें स्थापना दिवस को “राष्ट्रीय छात्र दिवस” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केएन डिग्री कॉलेज परिसर में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अनिल भगत, प्रो. देवनारायण पंडित, गोलू अग्रवाल, प्रो. यदुनंदन यादव एवं डॉ. राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद कुमार ने की, जबकि सुपौल विभाग प्रमुख प्रो. रामकुमार कर्ण ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने छात्र-शक्ति के महत्व, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका और आत्मनिर्भरता की राह पर छात्रों के मार्गदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण बातें रखीं।

  • अनिल भगत ने कहा कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रहा सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, और युवाओं को देशहित में जागरूक और संगठित होना चाहिए।”
  • प्रो. देवनारायण पंडित ने अपने उद्बोधन में कहा कि “चरित्र निर्माण ही किसी भी युवा के सपनों को साकार करने की पहली शर्त है।”
  • गोलू अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “स्वाध्याय, मेहनत और विनम्रता – ये तीनों किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होती हैं जो उसे सफलता तक पहुंचाती हैं।”
  • प्रो. यदुनंदन यादव ने कहा कि “युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट और समर्पित रहकर ही सफलता मिल सकती है। उन्हें अपने मार्ग में आने वाली कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।”
  • डॉ. राजीव कुमार ने छात्रों से कहा, “संघर्ष ही जीवन की सच्चाई है। युवाओं को अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए।”

मौके पर शिक्षक ललित कुमार, जिला सह-संयोजक नेहा कुमारी, वैशाली कुमारी, अमन कुमार, अनुराग कुमार, सोनाली गुप्ता, सोनाली कुमारी, मनीषा कुमारी, गौतम कुमार, विवेक कुमार, कन्हैया कुमार, रत्नेश कुमार, छोटी कुमारी, खुशी कुमारी आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]