Report: A.K. Chaudhary
दिवाली के पावन अवसर पर सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंगर्गत देवीपुर पंचायत के गम्हरिया टोला स्थित महादलित बस्ती में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटकर पर्व मनाया। 
इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के बच्चों के साथ मिलकर महादलित टोला के बच्चों के बीच चॉकलेट, बिस्किट और पटाखों का वितरण किया। इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर सचिन माधोगरिया ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी वंचित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सकती है। इसके लिए बहुत अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि महत्व वस्तु का नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे भाव का होता है। उन्होंने कहा कि भगवान हम सभी को किसी न किसी सेवा के माध्यम के रूप में भेजते हैं। जिसके मन में जितना अधिक सेवा का भाव होता है, भगवान उसे उतना ही अधिक प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अपने परिवार के बच्चों को भी इस आयोजन में साथ लाने का उद्देश्य उनमें सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के संस्कार विकसित करना है, ताकि वे बचपन से ही दूसरों की खुशियों का महत्व समझ सकें।

मौके पर राजवी माधोगरिया, रिद्धि माधोगरिया, मंगलम माधोगरिया, अर्णव माधोगरिया, लक्ष्य माधोगरिया एवं बलराम पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।







