सुपौल: सिमराही में अवैध नर्सिंग हॉस्पिटल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अबॉर्शन के प्लेसेंटा को डस्टबिन में फेंकने का मामला, एसडीएम ने दिया अस्पताल बंद करने का आदेश

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही स्थित ओम सत्या नर्सिंग हॉस्पिटल में अबॉर्शन के बाद निकले प्लेसेंटा को डस्टबिन में फेंके जाने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल कर्मी द्वारा प्लेसेंटा को जला दिया गया। सूचना के बाद मौके पर वीरपुर एसडीएम विनय कुमार, नगर पंचायत के ईओ वीणा वैशाली, राघोपुर रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपनारायण और राघोपुर थाना पुलिस पहुंचे और मामले की जांच की।

जांच के दौरान अस्पताल के संचालन को अवैध पाए जाने पर एसडीएम ने अस्पताल को तत्काल बंद करने का आदेश दिया। मामले में प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबर का अपडेट जारी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]