सुपौल: सिमराही बाजार में PNB ATM में तोड़फोड़, रुपये चोरी करने का प्रयास, पुलिस ने एक घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में चोरी की नीयत से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करजाईन थाना क्षेत्र के हरिराहा वार्ड संख्या-9 निवासी फुद्दी साह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने सिमराही बाजार स्थित पीएनबी के एटीएम में तोड़फोड़ देखी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राघोपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम मशीन का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे रुपये निकालने का प्रयास किया गया था। मशीन में तोड़फोड़ के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। हालांकि, एटीएम से नकदी की चोरी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि बैंक अधिकारियों की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद संबंधित बैंक अधिकारियों के आने का भी इंतजार किया जा रहा था।

इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए राघोपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और घटना के महज एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फुद्दी साह को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पीएनबी एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना के महज एक घंटे के अंदर आरोपी फुद्दी साह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाई की जा रही है तथा एटीएम से नकदी चोरी हुई है या नही इस की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]