बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, चुने गए BJP विधायक दल के नेता, थोड़ी देर में सरकार बनाने का करेंगे दावा पेश

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे और जल्द ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

News Desk Patna:

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी थोड़ी ही देर में लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दौरान NDA के सभी सहयोगी दलों का समर्थन उनके साथ होने की बात कही जा रही है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह कल ही आयोजित किया जा सकता है। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है और नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]