बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु के मदपट्टना स्थित पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। मलबे में और मजदूरों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव अभियान जारी है।

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीड़ के बीच भगदड़, 8 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

नालंदा के शीतला माता मंदिर में चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठ रहे हैं।

सुपौल: किशनपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बाथरूम से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के किशनपुर प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन के बंद बाथरूम में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है।