सुपौल: सिमराही में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सर्वोटेक कार्यालय का शुभारंभ, डीएम सावन कुमार ने लोगों से की सोलर अपनाने की अपील

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही बाजार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सर्वोटेक कार्यालय का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार, निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव एवं अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान डीएम ने लोगों से सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की अपील की।

सुपौल : सिमराही बाजार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जाम से निजात के लिए 200 मीटर तक रहेगा नो-वेंडिंग जोन, एसडीएम ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

सुपौल के सिमराही बाजार में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बाजार का निरीक्षण कर जंक्शन से 200 मीटर तक नो-वेंडिंग जोन घोषित करने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सावन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक सप्ताह तक विशेष निगरानी भी की जाएगी।

सुपौल: राघोपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल: सिमराही में 30 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, तस्कर को भेजा गया जेल

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही में मद्य निषेध सिमराही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 102 बोतल दिलवाले ब्रांड की अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सावन को लेकर बाबा भीमशंकर मंदिर में तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार बदली गई पूरी व्यवस्था, जानिए प्रवेश से लेकर निकास तक का रूट

राघोपुर प्रखंड के धरहारा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस बार प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, दुकानों की व्यवस्था, मेडिकल टीम, सीसीटीवी और पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील की है।

सुपौल: राघोपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार, भूमि विवाद के 15 मामलों की हुई सुनवाई

राघोपुर अंचल कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से जुड़े 15 मामलों की सुनवाई की गई।

सुपौल: राघोपुर में अभियान बसेरा-2 के तहत 14 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

सुपौल जिले के राघोपुर अंचल में अभियान बसेरा-2 के तहत 14 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया गया। अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया एवं आरओ आकांक्षा कुमारी ने लाभुकों को पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक भूमिहीन परिवार को आवासीय भूमि का अधिकार उपलब्ध कराना है।

सुपौल: सिमराही नगर पंचायत का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, दो दिन में कचरा हटाने के निर्देश

वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने शनिवार को नगर पंचायत सिमराही कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में फैले कचरे पर नाराजगी जताते हुए दो दिनों के भीतर सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही नगर पंचायत के कार्यों, होल्डिंग टैक्स व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुपौल: गणपतगंज में घर में काम के दौरान 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा, रेफर

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज में निजी मकान में काम कर रहा 50 वर्षीय मजदूर 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया।

सुपौल: गणपतगंज में विशाल निरंकारी संत समागम आयोजित, केंद्रीय प्रचारक निर्मल कुमार सोनी ने दिया मानवता और ब्रह्मज्ञान का संदेश

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज में आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम में केंद्रीय प्रचारक संत निर्मल कुमार सोनी ने मानवता, प्रेम और ब्रह्मज्ञान का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और निरंकारी मिशन के पदाधिकारी व सेवादार उपस्थित रहे।