सुपौल: राघोपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल में 16 ग्राम स्मैक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुपौल पुलिस ने गुप्त सूचना पर बैरो स्थित एक बांसबाड़ी में छापेमारी कर 16 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुपौल: राघोपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो युवक गंभीर घायल, रेफर

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राघोपुर ओवरब्रिज पर सिटी रिक्शा की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की जान चली गई, वहीं किसान चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छह माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

सुपौल के ललमनियां गांव में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने पीछे पत्नी और छह माह के बेटे को छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

सुपौल: कर्णपुर सहयोग शिविर पहुंचे डीएम सावन कुमार, लाभुकों को मौके पर मिले राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र

सुपौल के कर्णपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। शिविर में लाभुकों को मौके पर राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अधिकारियों को आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : डीएम सावन कुमार

सुपौल के पीएम श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखपुर में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।

सुपौल: राघोपुर डीलर संघ ने एसडीएम नीरज कुमार को दी भावभीनी विदाई, तीन वर्षों के कार्यकाल को बताया यादगार

सुपौल के राघोपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में राघोपुर डीलर संघ ने वीरपुर के निवर्तमान एसडीएम नीरज कुमार को भावभीनी विदाई दी। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए मिथिला पाग, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।

सुपौल में मासूम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले DIG डॉ. कुमार आशीष, स्पीडी ट्रायल और कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

सुपौल के परसरमा गांव में सात वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

सुपौल: राघोपुर प्रखंड के दो स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, विभिन्न विभागों को मिले 39 आवेदन

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के धरहारा एवं देवीपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया

सुपौल: सिमराही में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, CCTV पोल से टकराकर पलटी बलेनो कार, सभी सुरक्षित

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही के गांधीनगर स्थित NH-27 पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार सीसीटीवी पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।