सुपौल: राघोपुर में डिजिटल सखी परियोजना के तहत संकुल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

News Desk Supaul: जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित में बुधवार को डिजिटल सखी परियोजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मयंक आर्यन तथा … Read more

सुपौल: ललित बालिका विद्यापीठ स्कूल में छात्राओं के बीच एफएलएन किट के तहत बैग वितरण

News Desk Supaul जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित ललित बालिका विद्यापीठ स्कूल में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ग नवम एवं वर्ग ग्यारहवीं की छात्राओं के बीच एफएलएन किट के अंतर्गत फिलहाल केवल स्कूल बैग का वितरण किया गया। … Read more

सुपौल: केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा, प्रथम दिन 3 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

News Desk Supaul: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। इस क्रम में जिले के केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में भी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम दिन 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां एएलवाई महाविद्यालय त्रिवेणीगंज का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। स्नातक प्रथम … Read more

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संजय सरावगी से मिले सचिन माधोगड़िया, दी शुभकामनाएं

News Desk Supaul: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दरभंगा सदर के विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में जिले के सिमराही निवासी व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया एवं जदयू के नेता गोपाल चांद ने उनके दरभंगा … Read more

सुपौल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, एक बेटा गंभीर

Report: Amresh Kumar जिले के सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित पिपरा रोड पर गंगा पेट्रोल पंप के पास एनएच-327ई पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है। बताया जा रहा … Read more

सुपौल: छात्रों को 70 किमी दूर परीक्षा केंद्र भेजने पर वीरपुर में एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, बीएनएमयू कुलपति का किया पुतला दहन

News Desk Supaul: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई वीरपुर के द्वारा शुक्रवार को ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर बीएनएमयू (भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय) के कुलपति का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओ ने यूजी-पीजी का परीक्षा केंद्र दूसरे जिला में बनाये जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए एबीवीपी … Read more

सुपौल: बाबा भीमशंकर मंदिर न्यास समिति की अहम बैठक, आय–व्यय की गहन समीक्षा, अनियमितताओं पर एसडीएम सख्त

News Desk Supaul: जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाबा भीमशंकर मंदिर न्यास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरपुर एसडीएम सह मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने की। बैठक में राघोपुर अंचलाधिकारी सह समिति की उपाध्यक्ष रश्मि प्रिया, समिति सचिव संजीव … Read more

सुपौल: राघोपुर में देर रात हादसा, बेरदह पुल से धार में गिरा टेम्पो, चालक घायल

News Desk Supaul: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के नरहा गांव स्थित बेरदह मार्ग पुल पर शनिवार देर रात एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे धार में गिर गया। हादसे में टेम्पो चालक प्रकाश दास मामूली रूप से घायल हो गए। बताया गया कि टेम्पो सिमराही से दुधाधारी की ओर जा रहा था। चालक … Read more

सुपौल: राघोपुर रेफरल अस्पताल में आशा–फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक, राष्ट्रीय पोलियो अभियान समेत कई स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

News Desk Supaul: जिले के राघोपुर प्रखंड के रेफरल अस्पताल परिसर में शनिवार को आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत बीसीएम मोहम्मद शादाब एवं बीएमसी अरविंद कुमार झा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर आगामी राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा … Read more

सुपौल: राघोपुर में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में एक गंभीर

News Desk Supaul: जिले राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही NH-27 स्थित धर्मपट्टी ओवरब्रिज क्रॉसिंग पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सातेनपट्टी वार्ड संख्या-12 निवासी 45 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय … Read more