सुपौल जिला में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन अलर्ट; कालाबाजारी पर सख्ती और अफवाहों से बचने की अपील

सुपौल जिला में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने, जमाखोरी रोकने और उपभोक्ताओं को नियमित गैस उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की है।

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल, SSB ने 4 नाबालिग समेत 5 लोगों को बचाया

भारत-नेपाल सीमा पर 45वीं बटालियन SSB ने मानव तस्करी का प्रयास विफल करते हुए 4 नाबालिग और 1 वयस्क को सुरक्षित बचाया। उन्हें नौकरी का झांसा देकर जयपुर ले जाने की योजना थी। दो तस्करों की पहचान भी कर ली गई

सुपौल: सिविल सर्जन ने राघोपुर रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा और अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

राघोपुर रेफरल अस्पताल के औचक निरीक्षण में सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की, मरीजों से जानकारी ली और क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी

सुपौल: प्रतापगंज में मस्जिद के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सुपौल जिले के प्रतापगंज बाजार स्थित थाना रोड की मस्जिद के बाथरूम से रविवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अश्विनी अहमद के रूप में हुई है, जो पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुपौल: प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित, क्षेत्र के शिक्षाविद व गणमान्य रहे मौजूद

राघोपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें पाग, शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा भावुक माहौल में विदाई दी।

सुपौल में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से उपमुखिया पति घायल, ट्रैक्टर से बाइक सवार दो युवक गंभीर—तीनों हायर सेंटर रेफर

सुपौल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो की टक्कर से उपमुखिया के पति घायल हुए, जबकि ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सुपौल में भीड़तंत्र का कहर: नाबालिग लड़के की पिटाई कर कराई जबरन शादी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

सुपौल के रजेश्वरी थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक नाबालिग लड़के की पिटाई कर उसकी जबरन शादी करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस युवक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

सुपौल: मरौना के उच्च विद्यालय रसुआर में विकास की नई शुरुआत, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 10 नए कमरों का किया उद्घाटन

सुपौल के मरौना प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय रसुआर में 1.71 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 नए कमरों का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान डीएम सावन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

सुपौल: राघोपुर के डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्रों का भावुक विदाई समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

राघोपुर के डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

सुपौल में आयोजित हुआ जिला शांति समिति बैठक, ईद-रामनवमी को लेकर सख्ती, डीजे पर पूर्ण रोक; प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

सुपौल में जिला शांति समिति की बैठक में ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम सावन कुमार ने पर्वों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और पुलिस प्रशासन को चौकसी बरतने का निर्देश दिया।