सुपौल: भक्तों ने की माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना

रिपोर्ट: नीरज कुमार|करजाईन शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के करजाईन बाज़ार स्थित दुर्गा मंदिर में आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र, बसावनपट्टी, ढाढा, गोसपुर, बौराहा, परमानंदपुर, मोतीपुर, हरिराहा स्थित माता के मंदिरों में विद्वतजनों के वेद ध्वनि एवं दुर्गासप्तशती के पाठ से पूरा इलाका भक्तिमय … Read more

फारबिसगंज में फोरलेन सड़क के किनारे सिर कटा शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत फारबिसगंज अररिया मुख्य सड़क मार्ग एनएच 57 फोरलेन सड़क के किनारे गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे सिर कटा शव देख फारबिसगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव … Read more

नवरात्रि के प्रथम दिन माता रानी के दरवार में कलश स्थापना को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के शायमनगर स्तिथ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन माता रानी के दरबार में कलश स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हल्की बारिश के बाबजूद हजारों कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और करीब आठ किलोमीटर का रास्ता तय कर … Read more

अररिया: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के अधिकारियों ने सड़क पर लगाया झाड़ू, राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया अररिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के मौके पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनिल कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी … Read more

अररिया: दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, पूजा कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही पूजा कमिटी वालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह बातें सदर एसडीओ अनिकेत कुमार ने नगर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में बुधवार को कही। दरअसल, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न … Read more

अररिया: 90 ग्राम स्मैक,1.41 लाख नगद,कई एटीएम और सीम कार्ड के साथ नशे के सौदागर गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया नशे के खिलाफ अररिया जिला पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अमित रंजन ने जिले के सभी थाना के साथ सदर अनुमंडल और फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के लिए अलग अलग विशेष टीम का गठन किया है। जिनके द्वारा लगातार नशे के समानों के साथ सौदागरों की गिरफ्तारी … Read more

सुपौल LKA +2 उच्च विद्यालय वीरपुर के प्रधान शिक्षक के सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्ट: नंदकिशोर प्रसाद|वीरपुर वीरपुर वार्ड नंबर 5 स्थित एलकेए +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय के अध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर स्थित स्मार्ट क्लास में एक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सत्यनारायण मंडल को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, शॉल, पुष्प माला व अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दिया।उक्त मौके पर विद्यालय के … Read more

सुपौल: जंगली भैंसा के हमले में दो की मौत कई घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में जंगली भैंसा ने आतंक फैला दिया है, सुबह-सुबह जंगली भैंसा ने कई लोगों पर हमला किया है जिसमे दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल … Read more

सुपौल: ग्राम पंचायत कटैया माहे में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटैया माहे में गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत सरकार भवन के सभा कक्ष में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया रेखा कुमारी ने की। सभा की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि … Read more

दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु राघोपुर में शांति समिति की आयोजित हुई बैठक, दिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल: राघोपुर थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर … Read more