सुपौल: धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक, CMR लंबित रखने वाले पैक्स को डीएम की कड़ी चेतावनी

न्यूज डेस्क सुपौल: जिला पदाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मिलिंग हेतु संबद्ध मिलर और CMR लंबित रखने वाले पैक्स के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में डीएम ने अत्यधिक CMR (चावल) लंबित रखने वाले पैक्स — लालगंज, माधोपुर, करजाईन, चम्पानगर, विशनपुर दौलत, … Read more

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों को मंजूरी, रसोइयों व शिक्षकों का मानदेय दोगुना, कई नई योजनाओं को हरी झंडी

न्यूज डेस्क पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में राज्यहित से जुड़े 36 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ लगभग सभी मंत्री मौजूद रहे। इस बैठक में शिक्षा, उद्योग, कृषि, शहरी विकास और परिवहन सहित कई विभागों के प्रस्तावों पर सहमति बनी। … Read more

CM नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए 125 यूनिट बिज़ली फ्री का लोगों को मिलने लगा लाभ, लोगों में खुशी की लहर

न्यूज डेस्क सुपौल: मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना अनर्गत पिपरा प्रखंड के लगभग 30,000 उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, 125 यूनिट से अधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया जा रहा है।पिपरा प्रखंड के कमलपुर में SDO त्रिवेणीगंज आकाश कुमार और कनिय विद्युत् अभियंता मनोज कुमार के … Read more

सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धा का महासागर, बाबा भीमशंकर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब — तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

न्यूज़ डेस्क सुपौल: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गणपतगंज धरहरा स्थित सुप्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, और “हर-हर महादेव” व “बोल बम” के जयघोषों से समूचा इलाका … Read more

सुपौल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: अस्पताल की सीढ़ियों पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क सुपौल: जिले के मरौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। यहां एक प्रसव पीड़ित महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। यह दृश्य किसी ने वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल … Read more

कोसी नदी में स्नान के दौरान किशोरी डूबी, गोताखोरों की मदद से सघन तलाश जारी

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड संख्या-4 में सोमवार को कोसी नदी में स्नान करने गई एक 13 वर्षीय किशोरी कोमल कुमारी डूबकर लापता हो गई। कोमल बसबिट्टी निवासी विनोद मंडल की पुत्री थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोमल हर रविवार और सोमवार को तिलहेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कोसी नदी … Read more

बिहार के शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: शिक्षक बहाली में लागू हुई डोमिसाइल नीति, TRE-4 से लागू होगा नया नियम

न्यूज डेस्क पटना: बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल (Domicile) नीति … Read more

संदिग्ध डिग्री जांच के बीच DPM मिन्तुल्लाह और हेल्थ मैनेजर पत्नी का इस्तीफा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क सुपौल: जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल में पदस्थापित जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मिन्तुल्लाह और अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली की हेल्थ मैनेजर निखत जहां प्रवीण ने एक साथ अपने-अपने पद से इस्तीफा देकर स्वास्थ्य विभाग को चौंका दिया है। यह इस्तीफा उस समय आया है जब दोनों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच शुरू की गई थी, … Read more

सुपौल शहर में यातायात सुधार को लेकर प्रशासन सख्त, अवैध ई-रिक्शा और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल: शहर में लगातार बढ़ रही जाम और यातायात अव्यवस्था की समस्या को लेकर सुपौल अनुमंडल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी की संयुक्त अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात पुलिस निरीक्षक, … Read more

सुपौल में डेंगू, कालाजार और HIV को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल जिलाधिकारीसावन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुपौल, किशनपुर, राघोपुर, बसंतपुर, त्रिवेणीगंज एवं निर्मली प्रखंडों में डेंगू, कालाजार एवं HIV की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के … Read more