पटना: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 14 एजेंडों पर लगाई गई मुहर

न्यूज डेस्क: बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस  बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बैठक की अध्यक्षता सीएम नीतीश कुमार ने की। इस बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ ही सभी विभाग के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

वहीं, कैबिनेट ने बक्सर के राजपुर अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कुमार को भ्रष्ट आचरण के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, कैबिनेट ने 8 केंद्रीय कारागारों में मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। इसके साथ ही, अपंगता के शिकार हुए चुनाव कर्मी मृत्युंजय के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा, कैबिनेट ने बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 को मंजूरी दी है। नीतीश कुमार कैबिनेट ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी गजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को सेवानिवृत्ति के बाद दो साल के लिए संविदा पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गजेन्द्र कुमार मिश्रा वर्तमान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव हैं और वे इस महीने के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

देखें सभी प्रस्तावों की सूची –

Leave a Comment

[democracy id="1"]