



न्यूज़ डेस्क अररिया: अपनी मांगों को लेकर जिले भर के सरकारी स्कूलों के रसोईया दीदी एक नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को अपना मांग पत्र सौंपेगी।
रसोईया संघ के अररिया जिलाध्यक्ष रंजू देवी और अन्य पदधारकों ने अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रदर्शन की जानकारी दी है। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोइया संगठन एक नवंबर दिन बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय अररिया के समक्ष निर्धारित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी। जिसमे जिला अररिया के प्राथमिक व मध्य विद्यालयो में कार्य कर रही रसोइया और सहायक अपने अपने विद्यालय में मध्याह भोजन बंद कर हड़ताल करते हुए प्रदर्शन में भाग लेंगे। धरना प्रदर्शन के माध्यम से रसोइयों की जलन्त समस्याओं से शासन को अवगत कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय अररिया से वार्ता कर ज्ञापन समर्पित किया जायेगा। धरना प्रदर्शन की कार्यवाही संवैधानिक व शांतिपूर्ण तरीके से किया जाने की बात जिलाध्यक्ष ने कही।