Report: Amresh Kumar
सुपौल पिपरा थाना क्षेत्र से शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुपौल पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. के निर्देश पर समकालीन अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और एक मैजिक गाड़ी के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई रविवार की देर शाम की बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप सिमराही से पिपरा होते हुए त्रिवेणीगंज जाने वाला है जिसे अभिलंब छापेमारी करने पर भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ त्रिवेणीगंज जाने वाली मुख्य सड़क हीरो शोरूम के समीप पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक मैजिक वाहन को रोका गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11GA3748 अंकित है।उक्त गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके डाला से कुल पचास कार्टन बरामद हुआ उक्त कार्टन को खोलने पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार जब्त खेप में 750 एमएल की 408 बोतलें एवं 180 एमएल के 768 बोतलें बरामद हुए, जिनका कुल वजन 444.24 लीटर बताया गया है। पुलिस ने मौके से ही मैजिक गाड़ी को जब्त करते हुए उसमें सवार एक कारोबारी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र सिमराही वार्ड 13 निवासी सीताराम शर्मा के रूप 36 वर्षीय पुत्र अशोक शर्मा के रूप में की गई हैl इस संबंध में पिपरा थाना कांड संख्या 166/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की काफी सराहना की है। लगातार मिल रही सफलताओं से साफ है कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने क्षेत्र में पूरी तरह नकेल कसने के लिए कमर कस ली है। पुलिस की इस मुस्तैदी से अब शराब तस्करों के हौसले पस्त हो रहे हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।







