अग्निपीड़ितों से मिलने पिपरा पहुंचे विधायक रामविलास कामत, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Report: Amresh kumar

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा नगर पंचायत वार्ड 11 स्थित पिपरा बाजार में बुधवार की देर रात भीषण अगलगी की घटना घटी है, जिसमें चार दुकाने सहित एक आवासीय घर और उसमे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। 

इस अगलगी में करीब तीस लाख रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई।


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पिपरा बिधायक को दी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पिपरा बिधायक रामविलास कामत पिपरा बाजार पहुंचे। 

विधायक ने अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर पीड़ित परिवार वालों को हरसंभव मदद करने की आश्वाशन दिया है।

इस दौरान मौके नगर पंचायत पिपरा के समाजसेवी बसंत कुमार गुप्ता ने विधायक रामविलास कामत से अग्नि पीड़ित परिवारवालों को समुचित मदद करने की अपील की, साथ ही पिपरा में एक दमकल की गाड़ी मुहैया कराने की अपील की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में पिपरा में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध थी लेकिन कुछ सालों से पिपरा में एक भी दमकल की गाड़ी उपलब्ध नहीं है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

कहा कि देर रात अगर समय से अग्निशमन की गाड़ी पहुंचती तो शायद अग्निकांड में इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

ग्रामीणों के इस आग्रह पर विधायक राम विलास कामत ने समुचित आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]