अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासनिक डंडा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया में लगातार लगते जाम और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर होने वाली परेशानियों को लेकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन का डंडा चला। चांदनी चौक से सदर अस्पताल तक सड़क के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवनील कुमार, सहायक आरक्षी अधीक्षक रामपुकार सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार की अगुवाई में नगर थाना पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के साथ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कर्मचारी बब्बू कुमार और स्वच्छता प्रभारी अजहर ने अधिकारियों के दिशा निर्देशन में गुमटी, दुकान को सरकारी जमीन से हटाकर उसे कब्जा मुक्त किया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण यातयात व्यवस्था के साथ विधि व्यवस्था के संधारण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण कई बार लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पैदा हो जाती है।जिसको लेकर अतिक्रमण मुक्त अभियान की शुरुआत की गई है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]