अररिया: जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर लगी तीर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में सोमवार को जमीन पर एक पक्ष के डेढ़ से दो सौ की संख्या में भीड़ जबरन जमीन पर कब्जा करने को लेकर बांस और खुट्टा गाड़ने के साथ छप्पर डालने लगे।जिसकी सूचना पर अवैध कब्जा हटाने के लिए मौके पर गई जोकीहाट और महलगांव थाना पुलिस पर भीड़ ने तीर और बांस के साथ हमला कर दिया। जिसमे दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जबकि कई पुलिस वालों को चोटें आई है। जोकीहाट थाना में पदस्थापित एक महिला पुलिस अधिकारी एसआई नुसरत के आंख के पास चेहरे पर तीर लगी।जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस पर भीड़ के द्वारा हमला के बाद बड़ी संख्या में अगल बगल के थाना सहित मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, जो घटनास्थल पर कैंप कर रही है। मामले को लेकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूचना के बाद मौके पर एएसपी रामपुकार सिंह पहुंचकर घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल भिजवाया। गांव में माहौल तनावपूर्ण लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

इलाजरत सब इंस्पेक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार,महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में करीबन अठारह एकड़ रैयती जमीन पर महादलित आदिवासी मूल के लोग अवैध कब्जा कर लिए और जबरन झोपड़ी बनाने लगा।जिसकी सूचना पर कार्रवाई को लेकर महलगांव थाना पुलिस जोकीहाट थाना पुलिस के साथ वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंची। इसी क्रम में जब पुलिस अवैध कब्जाधारियों को हटाने का प्रयास करने लगा तो वेलोग आक्रोशित हो उठे और अचानक पुलिस के खिलाफ हमलावर हो गए। पुलिस टीम पर डुगडुगी बजाते हुए चारों ओर से घेराव कर अचानक तीर धनुष के साथ हमला कर दिया। जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और बलों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।तीर धनुष के साथ हमलावर बांस बल्ला से लैस थे। पुलिस के ऊपर अचानक हुए हमले में जोकीहाट थाना क्षेत्र के दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जबकि कई लोगों को चोटें आई। सब इंस्पेक्टर नुसरत के चेहरे पर जहां तीर लगी है। वहीं एएसआई वीरेंद्र कुमार भी इस हमले में घायल हो गए। दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद पूर्णिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां घायल पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर बताए जाते हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि अवैध जमीन कब्जा को लेकर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला किया गया था,जिसमे एक महिला सब इंस्पेक्टर नुसरत के चेहरे पर तीर लगने से वह घायल हो गई है।उन्होंने घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवानों के कैंप करने की बात करते हुए स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि संगठित अपराध के तहत समूह में जबरन जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले को लेकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।मामले को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। जबरन जमीन पर कब्जा को लेकर बाहर से कब्जा के लिए बुलाने वालों को पुलिस के द्वारा चिन्हित किए जाने की बात एएसपी ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]