अररिया: ट्रक और कार में टक्कर में आधा दर्जन लोग हुए जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद सभी रेफर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच 57 पर फोरलेन सड़क पर ट्रक और कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। लेकिन सभी घायलों का हाथ और पैर टूट चुके हैं। इसलिए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर किया गया है। कार में सवार घायल मधुबनी जिला के गजहरा वार्ड संख्या 5 के रहने वाले बताये जाते हैं। घायलों में लालू यादव, आनंद यादव, उपेंद्र यादव, रामबालक यादव, रविंद्र यादव और नवेंद्र यादव है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और कोलकाता में ड्राइविंग कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मधुबनी से कोलकाता जाने के लिए वे लोग निकले थे इसी दौरान जीरो माइल गैयारी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद जमा भीड़ के द्वारा पैसे और मोबाइल निकाल लेने की बात घायलों ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]