अररिया: ट्रक के चपेट में आने से खलासी की हुई मौत

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप ट्रक के चपेट में आने से घायल खलासी की सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। ट्रक को बैक करवाने के क्रम में खलासी ट्रक के चपेट में आकर घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिनी ट्रक खलासी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शेखपुरा गांव निवासी अब्दुल कलाम आजाद के 19 वर्षीय पुत्र अमरूल शेख के रूप में की गई। नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई मंसूर अली ने बताया कि उनका भाई ट्रक में खलासी था। पश्चिम बंगाल से गिट्टी लोड ट्रक लेकर वह अररिया जीरोमाइल स्थित डिपो में डिलीवरी देने वाला था। इसी दौरान अररिया बहादुरगंज मार्ग में जीरो माइल के समीप ट्रक बैक करवाने के दौरान ट्रक के चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल भी लाया गया लेकिन उनके भाई को बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]