अररिया: डीएम ने कृषि और आपूर्ति टास्क फोर्स के साथ की बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

डीएम इनायत खान की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में कृषि टास्क फोर्स एवं आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में रबी 2023-24 में फसल आच्छादन, खरीफ 2023 डीजल अनुदान, मौसम के अनुकुल कृषि कार्यों की समीक्षा, फसल अवषेष, सूक्ष्म सिंचाई, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाईं योजना, रबी 2023 में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बीच वितरण, उर्वरक की प्राप्ति एवं उपलब्धता, कृषि यांत्रिकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बागवानी आदि की गहन समीक्षा की गई। इसी प्रकार आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, एसआईओ, डोर स्टेप डिलेवरी, राशन कार्ड, किरासन तेल, निरीक्षण एव पर्यवेक्षण, निगरानी एवं अनुश्रवण समिति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पेट्रोल पम्प एनओसी, आधार सीडिंग आदि की समीक्षा की गई।

बैठक में डीडीसी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग ऑफिसर सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]