अररिया: तीन दिन पहले संदिग्ध हालत में बेहोश मिली विवाहिता की इलाज के क्रम में मौत

न्यूज़ डेस्क अररिया: अररिया में पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच तीन दिन पहले संदिग्ध हालत में बेहोश मिली विवाहिता का शनिवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई।परिजनों ने ससुरलवालों पर जहर खिलाकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। तीन दिन पहले संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में विवाहिता मिली थी।परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।इलाज के क्रम में ही शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका सुहाना बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर के रहने वाले जाबिर की बेटी थी,जिनकी शादी कुछ साल पहले अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हरिया चौक के रहने वाले शाहनवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था।जिसको लेकर ग्रामीणों के बीच दो तीन बार पंचायती भी हुई थी।लेकिन किसी तरह की बात नहीं बनने पर कोर्ट में दोनों पक्ष से मुकदमा भी चल रहा था।और इसी बीच तीन पहले ससुराल वाले विदागिरी के लिए पहुंचे थे। लेकिन मायके वालों की ओर से मामले के कोर्ट में चलने की बात कह विदागिरी से मना कर दिया था।जिसके बाद इलाज के लिए गई विवाहिता सुहाना से वहीं ससुराल वालों ने मुलाकात की।परिजनों का आरोप है कि वहीं पर उन्हें जहर खिला दिया गया। जिसके बाद वह बेहोशी हालत में मिली और फिर सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था और इसी क्रम में शुक्रवार को मौत हो गई।विवाहिता के मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि पति पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।दो तीन दिनों से सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।इलाज के क्रम में ही शुक्रवार को मौत हो गई।उन्होंने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले पर कुछ कहा जा सकता है।जांच करने की बात करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लेने की बात एसडीपीओ ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]