अररिया: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीएम शैलजा पांडेय के चैंबर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को समीक्षात्मक बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। जिसमे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक मे फारबिसगंज और नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के अंतिम विशेष पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होना निश्चित था। लेकिन मतदाता सूची के परिशोधन हेतु तिथि में विस्तार किया गया है और इसका अब अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा। परिशोधन के तहत फर्जी मतदाताओं और मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जाएंगे।

बैठक में अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम शैलजा पांडेय के अतिरिक्त अपर एसडीओ रंजीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, भाजपा नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव रमेश सिंह, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल, राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी, भाजपा नेता अधिवक्ता सुभाष अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जदयू नेता एवं कारोबारी मूलचंद गोलछा, जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]